भवाली में कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष हरेंद्र आर्य ने अध्यक्ष पद के लिए ठोकी ताल,अब अन्य दावेदारों के बदलेंगे समीकरण

ख़बर शेयर करें

भवाली। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद में भी महासंग्राम होने जा रहा है। अंतिम अधिसूचना जारी के बाद अध्यक्ष पद के लिये लगातार डावेदारी होने लगी है। कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष हरेंद्र आर्य ने ताल ठोक दी है। अब ऐसे में अन्य दावेदारों की मुश्किलें बढ़ेंगी। आपको बता दे हरेंद्र आर्य ने पूर्व 2018 में बसपा से चुनाव लड़ा था। उस वक्त भी लोगो का प्यार उन्हें मिला था। वह राजनीति में सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। अपने बूथों को हमेशा भारी मतों से जीताते आये हैं। वह पूर्व में अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष,फिर जिला उपाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में जिलाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी दावेदारी से अन्य दावेदारों की धड़कने बढ़ने लगी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page