भवाली। निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। वही निकाय के निवर्तमान सभी सभासदों ने दावेदारी कर दी है। जिससे अन्य दावेदारों की धड़कनें बढ़ने लगी है। गुरुवार को अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाली निवर्तमान सभासद पूजा भारती ने भी अपनी दावेदारी कर दी है। उनके मैदान में उतरने से अन्यो के चहरे फीके पड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार वार्ड में विकास कार्य किये हैं। लोगो की सहमति के बाद फिर विकास कार्य करने के लिए दावेदारी की है। जनता के सहयोग से फिर विकास कार्य किये जायेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें