भवाली। एडीएम विवेक राय ने शुक्रवार को पालिका सभागार में भवाली होटल एशोसिएशन व विभागीय अधिकारियों संग एक बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में होटल एशोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने नगर पालिका के यूजर जार्ज की समस्या बताई। वही व्यापारियों ने सेनिटोरियम बाईपास पर डामरीकरण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। और घोड़ाखाल तिराहे व लोनिवि के धीमी गति से कार्य करने पर नाराजगी व्यक्त की। जिसपर एडीएम विवेक राय ने नगर पालिका को रामगढ रोड से अतिक्रमण हटाने व ईओ को होटलों का यूजर जार्च फिक्स करने व सेनिटोरियम-तिरछाखेत बाईपास पर यात्रियों के लिए टीनशेड बनाने को निर्देशित किया। वही लोनिवि के अधिकारियों को तिरछाखेत बाईपास पर अतिशीघ्र डामरीकरण व घोड़ाखाल तिराहे पर सड़क दुरूस्त करने को निर्देशित किया।
टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने एडीएम को बताया कि कैंची में पार्किंग की सख्त आवश्यकता है। शटल सेवा के बाद भी भवाली में जाम लग रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान को कहा। इसके अलावा वन विभाग को सेनिटोरियम स्थित वन चौकी को सुरक्षा की दृष्टि से शिफ्ट करने को निर्देशित किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें