धारी में अवैध पत्थर खनन बेखौफ जारी, रात में सक्रिय हो रहे खननकर्ता

ख़बर शेयर करें

धारी में अवैध पत्थर खनन बेखौफ जारी, रात में सक्रिय हो रहे खननकर्ता
धारी। धारी क्षेत्र के लड़फोड़ा में अवैध पत्थर खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की नजरों के सामने ही क्षेत्र में धड़ल्ले से पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है और खनन किए गए पत्थरों को भवन निर्माण कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार खननकर्ता रात के समय अधिक सक्रिय रहते हैं, जिससे पहाड़ियों को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों को नियमित रूप से क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा जाएगा तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर पहाड़ियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग उठाई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page