उद्यान विभाग ने 30 महिलाओं को नि:शुल्क सब्जी बीज वितरित किए

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव में बुधवार को उद्यान विभाग द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों को खेती में कीटों से होने वाले नुकसान से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस दौरान विशेषज्ञों ने सड़ी-गली जैविक सामग्री से खाद तैयार करने के तरीके बताए, जिससे सब्जी उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिला समूह से जुड़ी 30 महिलाओं को नि:शुल्क सब्जी बीज वितरित किए गए।
साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उद्यान सचल दल प्रभारी अजय जोशी, खीम सिंह, सहित घनश्याम, यामिनी, भगवत सिंह, खीम सिंह, दिवान सिंह, जानकी, सीमा, जया, गीता और तुलसी देवी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page