भीमताल आगमन पर नवनिर्वाचित प्रांतीय महामंत्री सुरेश चंद्र का भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

भीमताल आगमन पर नवनिर्वाचित प्रांतीय महामंत्री सुरेश चंद्र का भव्य स्वागत
भीमताल। अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक संगठन के नवनिर्वाचित प्रांतीय महामंत्री सुरेश चंद्र के प्रथम भीमताल आगमन पर नैनीताल जनपद की कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा टम्टा, आशा आर्य, सरिता आगरकोटी, रूची मौनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र आगरकोटी, प्रताप राम आर्य (प्रधानाचार्य), नंदलाल आर्य (प्रधानाचार्य), ब्लॉक अध्यक्ष धारी हेमचंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ एल.डी. आर्य, उपाध्यक्ष संगीता आर्य, प्रवक्ता प्रकाश चंद्र, प्रवक्ता रवि कुमार, प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र, प्रधानाचार्य भुनेश्वरी, इंद्रलाल आर्य (प्रधानाचार्य), गीता आर्य (सहायक अध्यापक), महेश शाही (सहायक अध्यापक), धनीराम (प्रधानाचार्य), अशोक पाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सुरेश चंद्र मूल रूप से नैनीताल जनपद के निवासी हैं तथा वर्तमान में चमोली जनपद में शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में वे महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। उनके आगमन और स्वागत से नैनीताल जनपद के शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page