राजकीय शिक्षक संघ भीमताल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

ख़बर शेयर करें

राजकीय शिक्षक संघ भीमताल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान
भीमताल। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई भीमताल द्वारा भव्य सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों, अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और सेवानिवृत्ति के बाद भी उसका अनुभव समाज के लिए अमूल्य धरोहर बना रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की यह पहल सराहनीय है। इससे संगठन की एकजुटता और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।
ब्लॉक अध्यक्ष हरि शंकर काण्डपाल ने मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने का एक विनम्र प्रयास है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीप चंद्र पन्त एवं वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद तथा शिक्षक प्रेम चंद्र काण्डपाल, शील चंद्र, सुरेश उप्रेती, रविन्द्र कुमार पाल, निरंजन पांडेय, रेणु त्रिपाठी और दीप्ति पांडे सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page