भवाली नगर पॉलिका की अच्छी पहल, पर्यटकों यात्रियों की सुविधा को लगाएं जाएंगे साइन बोर्ड

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पालिका नगर को स्वच्छ रखने के लिए हर तिराहे चौराहे पर कूड़ेदान लगाएगी। इसके अलावा पर्यटकों व बाहरी वाहनों को परेशानी ना हो इसके लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जिसके लिए सभी तैयारिया कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि पर्यटकों को पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थलों में पहुँचने को परेशानी ना हो इसके लिए साइन बोर्ड लगाएं जा रहे हैं। भीमताल रोड़, घोड़ाखाल रोड़, अल्मोड़ा रोड़ भवाली सीमा प्रारम्भ, सीमा समाप्ति के साइन बोर्ड लगाने से पर्यटकों को अपने गंतव्य तक जाने में मुसीबत नही उठानी पड़ेगी। पर्यटकों के ध्यान आकर्षण के लिए इन बोर्डों के माध्यम से स्थान की दूरी का भी पता लग पाएगा। इसके अलावा सेनिटोरियम, नगर के तिराहों सहित चौराहे कूड़ेदान लगाए जाएंगे। जिससे पर्यटक व्यापारियों को सुविधा मिल सके। जनता शिप्रा व सड़क खुले स्थान में कूड़ा ना फेक सके। उन्होंने जनता से नगर को स्वच्छ साफ रखने की अपील की।।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसे में फिर युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page