युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र काण्डपाल को जिला मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय जनता पार्टी, जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति तथा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मैंदोली से परामर्श के बाद जिला नैनीताल युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा के तहत शिवेंद्र काण्डपाल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवेंद्र काण्डपाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page