पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक ने ये कहा

पूर्व प्रधानमंत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक ने ये कहा
ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुनतिथि में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सूचना क्रांति के अग्रदूत , पंचायतीराज संस्थाओं व स्थानीय निकायों का लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान करने वाले समाज के दलित व जनजातियों को उनके ऊपर होनेवाले जुल्म के ख़िलाफ़ सशक्त अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम देने वाले , आधुनिकभारत केनिर्माता सबके प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में जाम पर अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक मार्गों का बनेगा प्लान

पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा सच्ची श्रद्धांजलि स्वर्गीय राजीव गांधी को तभी होगी जब हम उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट करते हुए स्थानीय जनता जनार्दन का भी विधानसभा चुनाव में दिए गए सहयोग के लिएआभार प्रकट किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खष्टी बिष्ट, पुष्पेश पांडे, रमेश चंद्र आर्य, हरेंद्र आर्य, पंकज बिष्ट, शान्ति तिवारी, धनी दुमका निशा, पूर्व ग्राम प्रधान विनोद कुमार, सहित कई कार्यकर्ता रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page