चंपावत। शहर से लगी खर्ककार्की ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और प्रशासक विपिन नाथ की रविवार को घर पर फंदे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, खर्ककार्की ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रशासक 33 वर्षीय विपिन नाथ का रविवार सुबह फंदे पर झूलता शव मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। अविवाहित विपिन नाथ के परिवार में मां, एक भाई एवं उनका परिवार है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें