पूर्व चेयरमैन का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

लालकुआं/नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। उनका दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा पिछले एक माह से निमोनिया से पीड़ित थे, उनका दिल्ली के फॉर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां आज शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्र विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा और अखिलेश मिश्रा, पुत्रवधू डॉ अस्मिता मिश्रा और धर्मपत्नी उर्मिला मिश्रा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, फिलहाल दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल से उनका शव लेकर परिवार देर शाम लालकुआं को रवाना हो गया। उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनका शव लालकुआं वार्ड नंबर 3 स्थित उनके आवास में लाया जाएगा। जहां कल शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शव यात्रा निकालने के बाद नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा के निधन पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल समेत तमाम गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

फाइल फोटो- रामबाबू मिश्रा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page