भवाली में रामलीला मंचन को लेकर बैठक, कार्यकारिणी का गठन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामलीला मंच भवाली में रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बालम सिंह मेहरा को अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद कपिल को उपाध्यक्ष, हरिशंकर कांडपाल को कोषाध्यक्ष तथा संजय जोशी को महासचिव चुना गया। वहीं महेश जोशी और गणेश पंत को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में महिला समिति का भी गठन किया गया। महिलाओं को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी देते हुए रामलीला आयोजन में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 25 अगस्त से सुंदरकांड का आयोजन कर रामलीला की तालीम शुरू की जाएगी। प्रथम नवरात्र से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र साह, मोहन भट्ट, पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, मनीष साह समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए और रामलीला के सफल आयोजन को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page