वन कर्मीयों ने मारपीट और अभद्रता पर पुलिस को सौंपी तहरीर

ख़बर शेयर करें

धारी ब्लाक में बुधवार को तल्ली दीनी में कुछ स्थानीय ग्रामीणों से मारपीट व धमकाने का मामला सामने आया था।

इस मामले में वन कर्मीयों ने मारपीट और अभद्रता पर मुक्तेश्वर थाने तहरीर सौंपी है।

पूरन चन्द्र मेलकाकानी वन दरोगा ने बताया वन विभागीय कर्मचारियों द्वारा बुधवार को तल्ली दीनी गुलदार को रैस्क्यू किया जा रहा है इस दौरान वन विभाग की टीम में दो रेंजर व 10 वन कर्मी मौजूद थे।
इसी दौरान लगभग सुबह 11 बजे स्थानीय ग्रामीण तल्ली दीनी के कुछ ग्रामीणों द्वारा राजकीय कार्य में बाधा डाली।
उपस्थित भीड़ को उकसाने का प्रयास किया।
इस दौरान कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा वन कर्मचारियों से मारपीट व अभद्रता की।

थाना अध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी ने बताया धारी दीनी में वन विभाग कर्मचारियों द्वारा मुक्तेश्वर थाने में तहरीर सौंपी। इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच चल रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page