सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के गोपाल दास को पदोन्नति पर भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की स्वतंत्र कंपनी एनसीसी में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत गोपाल दास के प्रशासनिक अधिकारी पद पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल में पदोन्नत होने पर विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। गोपाल दास वर्ष 2010 में पदोन्नति पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल आए थे और करीब 16 वर्षों तक एनसीसी कार्यालय में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न एनसीसी गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में वर्ष 2018 और 2026 में सैनिक स्कूल का बैंड आरडीसी शिविर में प्रतिभाग कर चुका है। साथ ही अनेक एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भागीदारी की।
विदाई समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में एनसीसी के कमान अधिकारी ने कहा कि श्री गोपाल दास द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलता रहेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page