सातताल हिडिम्बा धाम आश्रम में जल्द पेयजल समस्या का होगा समाधान

ख़बर शेयर करें

सातताल स्थित हिडिम्बा धाम आश्रम, जो वर्षों से वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण, आध्यात्मिक सेवाओं और माँ वन दुर्गा मंदिर की प्राचीनता को संजोए हुए है, इन दिनों भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान है। आश्रम में 28 नवंबर से श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। दर्जनों साधु-संतों और सैकड़ों भक्तों की निरंतर उपस्थिति से आश्रम परिसर भक्तिरस से परिपूर्ण है। भक्तों को श्री श्री 1008 स्वामी अखण्डानंद सरस्वती बनखंडी महाराज जी के दर्शन और आशीर्वाद के साथ भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हालांकि, आश्रम में दूर-दूर से पहुँच रहे भक्तों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आश्रम सेवकों को प्रतिदिन इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ठ को भी अवगत कराया जा चुका है। प्रशासन द्वारा मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा भी हो चुकी है, जिसकी पुष्टि विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इसी क्रम में दर्शन हेतु पहुंचे पेयजल योजना के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री श्री दिनेश आर्या ने भी विभागीय घोषणा का संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन महाराज जी को दिया है। आश्रमवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हिडिम्बा धाम के दिव्य दर्शन हेतु देश ही नहीं, विदेशों से भी भक्त निरंतर पहुँच रहे हैं। श्रीमद भागवत महापुराण का परायण 4 दिसंबर को संपन्न होगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page