विकलांग प्रमाणपत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

विकलांग प्रमाणपत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। डॉक्टर पर विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस को भ्रष्टाचार विरोधी टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डॉ. अंकुर ठाकुर विकलांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत की गोपनीय जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई।
मंगलवार को टीम ने जिला अस्पताल में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को पांच हजार रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। बताया गया कि डॉक्टर ने कार्रवाई से बचने के लिए रिश्वत की रकम फेंकने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विजिलेंस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बिजनौर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई। वहां आय से अधिक संपत्ति समेत अन्य संभावित सुरागों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर धर्मेंद्र विजयी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page