मेहरागांव भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर जय कन्हैया लाल की भजनों में झूमे भक्त

ख़बर शेयर करें

भवाली। मेहरागांव स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। मंदिर परिसर में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
कथावाचक आचार्य तारादत्त जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचार और अधर्म के अंत के लिए हुआ था।
कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। बाल कृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा स्थल पर मौजूद महिलाओं और श्रद्धालुओं ने नृत्य कर जन्मोत्सव की खुशी मनाई। मन्दिर के श्री श्री 108 दयानंद सरस्वती महाराज ने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page