नगर पॉलिका में प्रशासक बैठने के बाद नही हो रहे विकास कार्य, निवर्तमान सभासद

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर पॉलिकाओ में प्रशासक बैठे लंबा समय बीत गया है। जिससे नगर पॉलिका के वॉर्डों में विकास कार्य नही हो पा रहे हैं। निवर्तमान सभासद किशन अधिकारी ने कहा कि वार्डो में सफाई तक नही हो रही है। रेहड़ टमट्यूड़ा क्षेत्र में सफाई नही होती लेकिन लोग टैक्स देने को मजबूर हैं। वॉर्डों के मार्गो में लाइट कभी जलती है कभी नही जलती है। जिससे वार्डो की जनता परेशान हैं। गांधी कालोनी से लेकर डीवीटो स्कूल के पास तक सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा दिखाने के लिए मुख्य मार्गो पर ही सफाई व लाइट जलाई जाती है। कहा प्रशासक बैठने के बाद नगर पॉलिका में टेंडर प्रक्रिया तक नही हुई है। कहा कि जल्द निकाय चुनाव होने चाहिए जिससे वॉर्डों की दशा सुधर सके। कहा मानकों के अनुसार ठेकेदारों की सिक्योरिटी भी नगर पॉलिका द्वारा वापस नही दी गई है। जिससे ठेकेदारों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। नगर पॉलिका प्रशासन बीसी पन्त ने बताया कि मानकों के अनुसार सिक्योरिटी दी जाती है, पहले भी दी गई है। सभी जगह सफाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page