कैंची धाम चौकी प्रभारी व पुलिस फोर्स बढाने की मांग
- ग्राम प्रधान सीमा ने आंदोलन की दी चेतावनी
भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में चौकी प्रभारी भेजने की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधान सीमा ने बयान जारी कर कहा कि पिछले तीन महीने से चौकी में प्रभारी नही है। चंद पुलिस फोर्स से कैंची धाम चौकी चल रही है। धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए 20 हजार से अधिक लोग आते हैं। तीन पुलिस कर्मीयो के भरोशें हजारों जनता है। कहा हर दिन स्कूल के बच्चे फंस रहे हैं। अब चोरियों के मामले भी सामने आने लगे हैं। पूर्व में भी अधिकारियों को समस्या बताई गई थी। लेकिन संज्ञान नही लिया गया। ग्राम प्रधान सीमा ने कहा कि जल्द तैनाती नही हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

