पूर्व राज्यमंत्री पी.सी. गोरखा की पत्नी रेवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- पूर्व राज्य दर्जा मंत्री पी.सी. गोरखा की पत्नी रेवती देवी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे तिवारी गांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रेवती देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्षेत्र के लोगों ने रेवती देवी को सरल, मिलनसार और सामाजिक स्वभाव की महिला बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

You cannot copy content of this page