बहू ने सास को पीटकर मौत के घाट उतारा

ख़बर शेयर करें

दिनेशपुर,  बीमार बेटी की देखरेख में लापरवाही पर हुए दंपति के विवाद में बहू के बुलाने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसकी सास की पीट पीटकर हत्या कर दी। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सुरभि शाह, सास सुजाता, साली दिशा और साले अमन समेत छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत शाह पुत्र स्व. सुधीर शाह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनका पत्नी सुरभि से विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि बेटी को बुखार आने के बाद पत्नी उसकी देखरेख में लापरवाही बरत रही थी। जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को घर बुला लिया। प्रसन्नजीत ने आरोप लगाया कि घर पहुंचे लोगों ने एकजुट होकर उससे और उनकी मां संध्या शाह(70) से मारपीट की। हमलावरों ने मां को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए। जिनकी मदद से मां को अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादी के बाद से बढ़ने लगे थे विवाद: प्रतक्ष्यदर्शियों का कहना है शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी मायके चली गई थी। बाद में पति की ओर से भूमि बेची गई। उसके बाद वह लौट आई। इसके बाद परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर झगड़े बढ़ते गए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page