खैरना चौराहे की खुली नाली का निर्माण कार्य शुरू, व्यापार मंडल ने जताया आभार

ख़बर शेयर करें

खैरना चौराहे की खुली नाली का निर्माण कार्य शुरू, व्यापार मंडल ने जताया आभार
खैरना (नैनीताल)। खैरना चौराहे पर लंबे समय से खुली पड़ी नाली स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। नाली खुली होने से यहां लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता था, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों, वाहन चालकों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर जनसमस्या को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल की पहल पर एनएच विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। विभाग के निर्देश के बाद जेआरडी कंपनी द्वारा मौके पर नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद खैरना चौराहे पर दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी और आवागमन अधिक सुरक्षित हो सकेगा।
कार्य शुरू होने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खैरना, गरमपानी, रातीघाट, छड़ा और चमड़िया के अध्यक्ष नीरज जलाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने एनएच विभाग और जेआरडी कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page