आयकर स्लैब में स्थिरता और व्यक्तिगत आयात पर कर में राहत से आम लोगों को फायदा

ख़बर शेयर करें

गरमपानी/नैनीताल।
2026 के केंद्रीय बजट को लेकर गरमपानी क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष गरमपानी धीरज तिवारी, भवाली युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोहरा ने केंद्रीय बजट को जनसामान्य, मध्यम वर्ग और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया संतुलित बजट बताया।
धीरज तिवारी ने कहा कि बजट में आयकर स्लैब को स्थिर रखते हुए व्यक्तिगत आयात पर कर में उल्लेखनीय कमी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी वस्तुओं की लागत कम होगी और बाजार में कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ-साथ आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि करों में राहत से व्यापार, पर्यटन और उपभोग को भी बढ़ावा मिलेगा।
धीरज तिवारी ने बताया कि उन्हें विधायक सरिता आर्या एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य के साथ 2026 के केंद्रीय बजट पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं और आम जनता तक बजट की सही जानकारी पहुंचती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page