रातीघाट सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त चालक पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

भवाली। रातीघाट क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में भवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरेली निवासी अंकित कुमार पटेल ने थाना भवाली में तहरीर देकर बताया कि 13 मई 2026 को उसका भाई रवि कुमार पटेल, सुरेंद्र पटेल और रामवीर अपने दोस्त मयंक कुमार के साथ कार संख्या यूपी-25 ईएम-2348 से जागेश्वर धाम जा रहे थे। आरोप है कि कार चालक मयंक कुमार वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। साथियों द्वारा मना करने के बावजूद उसने वाहन की रफ्तार कम नहीं की। शाम करीब 7 बजे रातीघाट के पास कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में रवि कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल भवाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद चालक मयंक कुमार वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी। मृतक के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार एवं अन्य क्रियाकर्मों में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page