निकाय चुनाव के लिए आज से खोजे जाएंगे प्रत्याशी, नैनीताल में आज गुरुवार को भवाली और भीमताल में होगी बैठक

ख़बर शेयर करें

निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। नैनीताल जिला प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल की अगुवाई में आज से नगर पालिका क्षेत्रों में कांग्रेस बैठक करेगी। इसके माध्यम से पालिकाध्यक्ष और वार्ड मेंबर के पदों पर उम्मीदवारी के इच्छुक कांग्रेसियों के नामों पर मंथन होगा। सभी बैठकों के बाद उम्मीदवारों की सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयं सहायत समूह से जुड़कर- ऐपण का कार्य कर लखपति बनी रानीबाग की प्रियंका

उम्मीद है कि निकाय चुनाव इस साल के अंत तक करा लिए जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में बैठक करेगी। इसकी शुरुआत बुधवार को नैनीताल से होगी। जिला प्रभारी एवं पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे से बैठक होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नैनीताल पालिकाध्यक्ष और वार्ड मेंबर पदों के जो कांग्रेसी उम्मीदवारी करना चाहते हैं, उनके नाम बैठक में लिए जाएंगे। गुरुवार को दोपहर 1 बजे से भवाली और उसके बाद भीमताल में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी कांग्रेसियों को मौजूद रहना आवश्यक होगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page