टांडा जंगल में खूनी वारदात: पौध वॉचर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, साथी हिरासत में
हल्द्वानी। हल्द्वानी के टांडा जंगल में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। वन विभाग में संविदा पर तैनात एक पौध वॉचर की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के साथी पर है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल निवासी कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह टांडा रेंज में वन विभाग के तहत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात मेवा लाल और उसके साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के शराब के नशे में होने की भी बात सामने आ रही है।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मेवा लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

