धारी बाजार को मिली बड़ी राहत, पोखराड़ पम्पिंग योजना शुरू होने से दूर होगी पेयजल किल्लत

ख़बर शेयर करें

धारी बाजार को मिली बड़ी राहत, पोखराड़ पम्पिंग योजना शुरू होने से दूर होगी पेयजल किल्लत
धारी। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे धारी बाजार क्षेत्र के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। धारी के लिए बहुप्रतीक्षित पोखराड़ पम्पिंग योजना का संचालन शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वर्तमान में धारी क्षेत्र को लदफोड़ा पम्पिंग योजना और कौल ग्रेविटी योजना से भी पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन बढ़ती आबादी और मांग के कारण कई बार पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। अब पोखराड़ पम्पिंग योजना के शुरू होने से जलापूर्ति व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।
बताया गया कि विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी योजना का कार्य पूर्ण किया गया। योजना के संचालन में आने के बाद धारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को नियमित एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय लोगों ने योजना के शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और गर्मियों के दौरान होने वाली जल किल्लत से भी राहत मिलेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page