भवाली निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, दुगई स्टेट वार्ड 7 से संजय लोहनी ने विनोद तिवारी को दिया पूर्ण समर्थन, अन्यों की बढ़ाई मुश्किलें

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। नामांकन के बाद नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में वार्ड नंबर 7 दुगई स्टेट से दावेदार संजय लोहनी ने निवर्तमान सभासद व वर्तमान सभासद प्रत्याशी विनोद तिवारी को अपना समर्थन दे दिया है। संजय लोहनी ने कहा कि वार्ड व क्षेत्र का विकास ही उनका मकसद है। विनोद तिवारी ने पूर्व में भी लगातार वार्ड के लिए काम किया है। जिससे वार्ड में विकास कार्य हुए। आगे भी वह विकास कार्य करेंगे। संजय लोहनी के पूर्ण समर्थन से अन्य दावेदारों के समीकरण यहां बिगड़ते नजर आ रहे हैं। संजय सामाजिक होने के साथ लोगों के दिलो में बसते हैं। उनके विनोद तिवारी को समर्थन देने से सीट विनोद तिवारी की तरफ जाती दिखाई दे रही है। क्योंकि पूर्व में उन्होंने वार्ड में सड़क दीवार लाइट बिजली पानी सभी सस्याओ का निस्तारण किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page