बड़ी कार्रवाई::डॉक्टर 20 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। इससे पहले डॉक्टर मसूरी में तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने के आरोप में पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की गई। तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को इमरजेंसी में मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में भी चर्चा का माहौल बना रहा। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page