ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भवाली के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक

ख़बर शेयर करें

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भवाली के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक
भवाली। नैनीताल के मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो चैलेंजर्स क्लब भवाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक अपने नाम किए।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में विवेक, जयवर्धन, यथार्थ, गति, हिमांक और याशिका शामिल रहे। वहीं आरोही, मन्नत, आराध्या, काव्या, सानिध्य, आर्विक, समाया, तनिष्क और देवांशी ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा वैष्णवी, मनन, अनुक्ता, शाश्वत, समर और वंश ने कांस्य पदक जीतकर क्लब का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्लब अध्यक्ष चंद्रशेखर खत्री, चीफ कोच गोविंद प्रसाद, असिस्टेंट कोच पायल आर्या समेत सभी अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page