बंगाल में जीत पर भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

बंगाल में जीत पर भवाली मंडल अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
भवाली। पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।
हिमांशु बिष्ट ने अपने संदेश में कहा कि बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे इसी तरह संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहें। बिष्ट ने कहा कि पार्टी की यह सफलता पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान लागू, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी,पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा, एंट्री पॉइंट पर वाहनों को लगाए जा रहे स्टीकर

You cannot copy content of this page