भवाली। नगर के होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल को रामनगर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्बेट क्षेत्र स्थित एलिजेंट रिट्रीट में आयोजित समारोह के दौरान यश इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विशाल शर्मा ने उन्हें टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र कपिल लंबे समय से भवाली क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने और होटल उद्योग को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सम्मान मिलने पर राजेंद्र कपिल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे भवाली होटल एसोसिएशन की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
स्थानीय होटल कारोबारियों में इस सम्मान को लेकर खुशी की लहर हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

