सावन के पवित्र माह में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुआ भंडारा
भवाली। सावन के पवित्र माह के अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त को रेहड़ टम ट्यूडा स्थित शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं भगवान शिव का स्मरण किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
आयोजन को सफल बनाने में पूर्व वाल्मीकि अध्यक्ष एवं वाल्मीकि संरक्षक राजन लाल के साथ धीरेंद्र कुमार, रिंकू, सुभाष कुमार, पप्पू लाल, आशीष कुमार, संता लाल, कालीचरण, ओमवीर, शीशपाल, हरपाल, राजू लाल, बाबूलाल, संजय कुमार, राजन कुमार, संदीप, संजू, मोहित, दीपांशु, अमन, हर्ष, गौरव, रोनी, आयुष, लकी, सोरेन, विवेक, अमित, रोहित, यश, सोनू, रघुवीर, अजय, पुरुषोत्तम, राकेश सहित क्षेत्र के समस्त पुरुषों एवं महिलाओं ने सहयोग किया।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करना है। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

