ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
भवाली/बेतालघाट। बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बेतालघाट कांग्रेस के पूर्व प्रभारी व भीमताल विधानसभा चुनाव प्रभारीभुवन तिवारी ने समर्थकों व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अंकित साह को फूल-मालाएं पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भुवन तिवारी ने कहा कि अंकित साह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में बेतालघाट क्षेत्र आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

