बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की

ख़बर शेयर करें

850 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये देय है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता

●किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। किसी बैंक में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने का कार्यानुभव हो।

●संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में निपुणता हो।

वेतन: 48,480 से 85,920 रुपये।

आयु सीमा

●न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 मार्च 2026 से होगी।

●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

●लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://punjabandsind.bank.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर स्क्रॉल करते हुए सबसे नीचे ‘Recruitment’ पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से LATERAL RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (PHASE III) ON REGULAR BASIS IN THE BANK के आगे पीडीएफ पर क्लिक करें।

●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●पिछले पेज पर वापस जाएं और APPLY ONLINE विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर दायीं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें।

●नए पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। पहले भाग में पंजीकरण करें।

●दूसरे भाग में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

●तीसरे भाग में शेष जानकारियां दर्ज करें। चौथा भाग ‘प्रीव्यू’ का है। पांचवें भाग में मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा।

●छठे भाग में शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरकी कर लें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page