कैंची धाम पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी शक्तिकेंद्र बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें
  • एक बूथ-20 यूथ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने टीम के साथ किया भव्य स्वागत

भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। कैंची धाम पहुंचने पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने अपनी पूरी टीम के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री अरमान जोत बरार, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम चंद, भाजयुमो नैनीताल जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट और जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा सहित युवा मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के तहत शक्तिकेंद्र बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में ‘एक बूथ-20 यूथ’ कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का कैंची धाम पहुंचना और कार्यकर्ताओं के बीच समय देना सभी युवाओं के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने को लेकर अपने विचार रखे। इस दोरान राष्ट्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा अरमान जोत बरार,
प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम चंद,
जिलाध्यक्ष भाजयुमो नैनीताल चंदन बिष्ट,
जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा, मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page