छात्र-छात्राओं के साथ हुआ संवाद एवं विचार-विमर्श, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।
भीमताल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री अरमान जोत बराड़ जी के उत्तराखंड प्रवास के दौरान प्रथम बार भीमताल मंडल आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री श्री अरमान जोत बराड़ जी ने सर जेसी बोस तकनीकी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, भीमताल में आयोजित छात्र संपर्क एवं संवाद अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से भेंट कर संवाद किया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की वर्तमान, पूर्व में संचालित तथा भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों एवं लाभों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
उन्होंने वर्तमान भारत की परिस्थितियों, देश की प्रगति, विकास की दिशा तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। साथ ही युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्वों एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और अतिथियों के बीच टू-वे कन्वर्सेशन (दोतरफा संवाद) के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान हुआ। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं विचार रखे। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकार की योजनाओं, देश की वर्तमान विकास यात्रा तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी जिम्मेदारियों से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमताल कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज जोशी, जिला महामंत्री श्री कनिष्क ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष गौतम मटियाली, धन सिंह राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी भगत जोशी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी, श्रीमती मंजू बाला जोशी, हर्षल कनौजिया, शिवांग बिष्ट, श्री नितांत पंत, हिमांशु पांडे, रेहान खान,देव आर्या, चिराग गंगोला, कृष्णा जोशी, रक्षित सांगुड़ी, ललित दुमका सहित अनेक भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और संगठन के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



