सैनिक स्कूल झुंझुनू (राजस्थान) ने सामान्य कर्मचारी (नियमित) के आठ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संस्थान के तय पते रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 09 मई 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता : 10वीं पास हो।
●बिजली के काम, पंप ऑपरेटर, बढ़ईगीरी, बागवानी, बाल काटना,खाना बनाना, लॉन्ड्री, चिनाई, पहरेदारी, हाउसकीपिंग और सफाईवाला/ स्वच्छता आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में काम करने का अनुभव हो।
वेतनमान : 18,000 रुपये।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 50 साल से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा/ स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क : 500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये देय। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ़्ट के जरिए होगा।
आधिकारिक वेबसाइट :
http://ssjhunjhunu.com/
यहां भेजें आवेदन : सैनिक स्कूल झुंझुनू (राजस्थान) पोस्ट-दोरासर, जिला-झुंझुनू (राजस्थान)-333021
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

