एम्स में सीनियर रेजिडेंट के 56 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर (महाराष्ट्र) ने सीनियर रेजिडेंट के 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां एम्स के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मई 2026 है।

योग्यता : मान्यता प्राप्त चिकित्सा विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।

● संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस या डीएनबी) हो।

● राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग/ भारतीय चिकित्सा परिषद/ राज्य चिकित्सा परिषद में रजिस्टर्ड हो।

वेतन: 67,700 से 2,08,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 08 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

इन विभागों में होंगी भर्तियां : एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी , कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, जनरल मेडिसिन आदि।

आवेदन शुल्क : 500 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से करना होगा।

वेबसाइट: aiimsnagpur.edu.in

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page