100 रुपये। भुगतान ऑफलाइन या ऑनलाइन करना होगा।
●आधार संख्या अंकित न होने पर बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त लगेंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अभियोजन अधिकारी के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता
●एलएलबी की डिग्री हो।
वेतन: 53,100 से 1,67,800 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 21 और अधिकतम 37 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी।
चयन प्रक्रिया
●प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा का प्रारूप
●प्रारंभिक परीक्षा 350 अंकों की होगी, जिसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
●प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
●मुख्य परीक्षा 1050 अंकों की होगी। सभी प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
●बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpsc.bihar.gov.in) पर लॉगइन करें। होमपेज पर Advertisements पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से For the Post of Prosecution Officer under Home Department (Prosecution Directorate), Govt. of Bihar. नोटिफिकेशन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।
●नए पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
●पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Online Application’ विकल्प पर क्लिक करें। नए पेज पर New Registration (One Time Registration) विकल्प पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों को पढ़कर नीचे ‘क्लोज’ पर क्लिक करें।
●नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां पंजीकरण कर लें।
●पिछले पेज पर आएं और ‘लॉगइन’ पर क्लिक करें। नए पेज पर आवेदन पत्र खुलेगा, जिसे भरकर दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

