बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 514 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 05 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्रेडिट ऑफिसर, कुल पद : 514
(वर्गों के अनुसार रिक्त पद)
●मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV, पद : 36
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो।
●बैंकिंग/फाइनेंस में एमबीए/ पीजीडीबीएम या संबंधित किसी क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। या सीए/ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट हो। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम आठ वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 1,02,300 से 1,20,940 रुपये देय होगा।
आयु सीमा : न्यूनतम 30 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो।
●मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III, पद : 60
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक हो।
●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का कार्यानुभव हो। सीए/ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट हो।
वेतनमान : 85,920 से 1,05,280 रुपये देय होगा।
आयु सीमा : न्यूनतम 28 और अधिकतम 38 वर्ष के बीच हो।
●मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II, पद : 418
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।
●संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो। सीए/ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट हो।
वेतनमान : 64,820 से 93,960 रुपये देय होगा।
आयु सीमा : न्यूनतम 25 और अधिकतम 35 वर्ष के बीच हो।
आयु सीमा में छूट
●अधिकतम आयु में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
●आयु सीमा की गणना 01 नवंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
●आधिकारिक वेबसाइट www.bankofindia.bank.in
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

