बेतालघाट की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब भवाली में दिखेगा दम, दूसरे भव्य सम्मेलन की तैयारियां तेज
भवाली। 58 विधानसभा नैनीताल क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी शीलू कुमार के नेतृत्व में आयोजित होने जा रहे दूसरे भव्य विधानसभा सम्मेलन की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। बेतालघाट में आयोजित पहले सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब भवाली में होने वाले इस सम्मेलन को और अधिक विशाल और प्रभावशाली बनाने की तैयारी की जा रही है।
सम्मेलन को लेकर पूरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शीलू कुमार के समर्थकों द्वारा भवाली नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समर्थक घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन के माध्यम से 58 विधानसभा नैनीताल की जनता को एक मंच पर लाकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। बेतालघाट सम्मेलन में मिली भारी जनभागीदारी के बाद अब भवाली सम्मेलन को बदलाव और एकजुटता का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन समिति का कहना है कि यह सम्मेलन विधानसभा क्षेत्र में शीलू कुमार की मजबूत दावेदारी और जनता के बढ़ते समर्थन को दर्शाएगा।
विधायक प्रत्याशी शीलू कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर जनता लगातार उनके साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि भवाली में होने वाला सम्मेलन क्षेत्र की जनता की आवाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तिथि, समय और आयोजन स्थल की घोषणा जल्द ही आधिकारिक रूप से की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

