भारतीय सेना के एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किए नीब करौरी बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को भारतीय सेना के एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया, और मंदिर की दिनचर्या पर चर्चा की। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वह बाबा के बारे में हमेशा सुनते आए थे, लेकिन आज पहली बार उनके दर्शन का अवसर मिला। और यहां आकर मन को शांति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही फिर से बाबा के दर्शन करने आएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page