नैनीताल के इन स्कूलों की मान्यता खत्म, कुल दस स्कूलों को झटका

ख़बर शेयर करें

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने दून रीजन के दस स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता खत्म कर दी है। उत्तराखंड व यूपी के ये सभी स्कूल प्रोविजनल मान्यता पर चल रहे थे। इन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं नियमित तौर पर नहीं हुईं। साथ ही मान्यता के कई नियमों को भी पूरा नहीं किया।

सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफिलिएशन की ओर से इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सीबीएसई दून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह को भी दी गई है। इन स्कूलों में से कुछ स्कूल पिछले कुछ साल से बोर्ड परीक्षाएं नियमित नहीं करवा रहे थे, जो कि मान्यता की शर्तों का उल्लंघन है। इसके अलावा कई और तरह से बोर्ड परीक्षा व मान्यता के नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। डॉ. रणवीर सिंह ने सभी की मान्यता रद्द करने की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ स्कूल तो पिछले कुछ समय से रेगुलर चल भी नहीं रहे थे। जबकि कुछ स्कूलों ने खुद ही स्कूल बंद करने का पत्र सीबीएसई को लिखा था। इसके बाद बोर्ड ने अधिकारिक तौर पर इनकी मान्यता खत्म कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

इन स्कूलों की मान्यता की गई खत्म

श्री डीडी छिमवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल

बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल, किच्छा, ऊधमसिंह नगर

परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

स्प्रिंगडेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी, नैनीताल

देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी

बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार

न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी

रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर

आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page