कैंची धाम जा रहा युवक खाई में गिरा, मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अनुराग बाजपेई 28 पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई निवासी मोसमद्दी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) सोमवार शाम करीब 7 बजे भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। निगलाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
रेस्क्यू के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसे में फिर युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री,अध्यक्ष टैक्सी यूनियन कैंची धाम पवन भट्ट ने बताया कि पुलिस एसडीआरएफ के साथ मिलकर लोगो ने युवक को बाहर निकाला। उन्होंने पर्यटको से पहाड़ो में सम्भलकर चलने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है। परिवार को सूचना दी गई है। मंगलवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page