कहासुनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

ख़बर शेयर करें

रामनगर में घर में हुई कहासुनी के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रविवार की सुबह 21 वर्षीय मंजू पत्नी कमल सिंह निवासी कासमपुर जसपुर, हाल निवासी पम्प हाउस परिसर ख्वाजपुर कोतवाली रामनगर ने छत पर लगे कुंडे पर अपने दुपट्टे से लटक कर फांसी लगा ली। मंजू को उसकी जेठानी रेवती और ननद चांदनी ने नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों के मुताबिक घर में एक मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका के पति कमल सिंह गाड़ी में सवारी लेकर मुरादाबाद गया हुआ था। मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी एक वर्षीय बेटी है। आत्महत्या पम्प हाउस परिसर में बने सरकारी आवास में की। मृतका के जेठ सोनू सागर जल संस्थान, ख्वाजपुर में संविदा पर काम करते हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page