भवाली। नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पूरे हर्षोल्लास मनाई गई। श्रद्धालुओं ने बम बम भोले, हर-हर महादेव, ओम नम शिवाय के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान कई घरों में शिवार्चन भी किया गया। महाशिवारात्रि के मौके पर शुक्रवार को मंदिरों में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। सूर्योदय के साथ ही शिवालय में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ। सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में मंदिरो के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखाई दिए। नगर के पौराणिक देवी मंदिर के शिवालय, रामगढ़ के गागर शिव मंदिर, आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर मेहरागाँव, काली मंदिर, कैंची धाम मंदिर गुलजार रहे श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से जलाभिषेक कर भोले बाबा को भांग धतूरे व बेर का भोग लगाया। वहीं कई मंदिरों में रुद्राभिषेक करने के साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया गया। पंडित दीपेश कपिल ने कहा कि सुबह 6 बजे से लोग लाइन में लगकर स्नान करने लगे है। सभी जलाभिषेक कर सुख शान्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें