9 जून को दिखेगी बृहस्पति-शुक्र की मनोहारी युति

ख़बर शेयर करें

9 जून 2026 की सायंकाल आकाश प्रेमियों को एक मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने का अवसर मिलेगा, जब सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह – बृहस्पति (गुरु) और शुक्र – आकाश में एक-दूसरे के निकट प्रतीत होंगे। इस खगोलीय घटना को युति (Conjunction) कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज के ऊपर दोनों ग्रह चमकते हुए एक आकर्षक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। ज्यादा चमकीला ग्रह शुक्र होगा और दूसरा बृहस्पति।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

यद्यपि दोनों ग्रह वास्तव में एक-दूसरे से बहुत दूर होंगे, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे आकाश में इतने पास प्रतीत होंगे कि उनके बीच लगभग 3 पूर्णिमा के चंद्रमा रखे जा सकते हैं। इस अवसर पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल द्वारा आम जनता के लिए विशेष अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक एवं छात्र 9 जून को सायं 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एरीज परिसर में आकर दूरबीन के माध्यम से इस सुंदर खगोलीय घटना का अवलोकन कर सकेंगे। एरीज ने सभी खगोल विज्ञान प्रेमियों से इस अनूठे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page