नाबालिग को स्कूटी चलाना पड़ा महंगा, पिता का काटा 33 हजार का चालान

ख़बर शेयर करें

पुलिस ने एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ लिया। इसके बाद बच्चे के पिता का 33 हजार से अधिक का चालान काटा गया। नशे में टैक्सी चला रहे एक ड्राइवर को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

यातायात उपनिरीक्षक ज्योतिप्रकाश ने बताया कि रविवार शाम शहर के खटकना पुल के पास यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 20 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इनसे हजारों का जुर्माना वसूला गया। साथ ही कुछ के ऑनलाइन चालान किए गए हैं। टीएसआई ने बताया कि चम्पावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला। जिसे खटकना के पास पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

पूछताछ के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसिलिंग की गई। नाबालिग के वाहन चलाने के जुर्म में पुलिस ने 33500 का चालान काटा। कुल तीन वाहनों को पुलिस ने सीज किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page